logo

बॉयफ्रेंड के घर शादी करने फैमिली के साथ पहुंची गर्लफ्रेंड, लड़के के घरवालों ने उठाया ये कदम...

birni2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बॉयफ्रेंड बहाना कर भाग गया तो गर्लफ्रेंड उसे तलाश करती हुई उसके घर तक पहुंच गयी। यही नहीं, लड़की का साथ उसके परिवार वालों ने भी दिया। यानी लड़की ने पूरे कुनबे के साथ लड़के के घर जाकर धरना दे दिया। फिर भी लड़के वालों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि उन्होंने लड़के को ही घर से गायब कर दिया और उसे कोलकाता या अन्य किसी शहर में भेज दिया। इधर, लड़की का कहना है कि लड़का उससे शादी करना चाहता है। लेकिन घर वालों ने साजिश के तहत गायब कर दिया है। बता दें कि लड़का औऱ लड़की दोनों आसपास के गांव के रहने वाले हैं। 

पुलिस को दी गयी सूचना 

मामला गिरिडीड जिले के बिरनी, द्वारपहरी का है। मिली खबर के मुताबिक लड़का लड़की के घर में दूध लेने आता था। इसी बीच दोनों में दोस्ती हुई औऱ फिर उनके बीच संबंध भी बने। लड़की का आऱोप है कि लड़के ने विवाह का लालच देकर उसके साथ संबंध बढ़ाये। वो उससे शादी भी करना चाहता है। लेकिन इसमें लड़के के घरवाले बाधा डाल डाल रहे हैं। आरोप लगाया कि वे लड़के की शादी मोटी रकम और दहेज लेकर करना चाहते हैं। मामले की सूचना बिरनी पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने की ये कार्रवाई 

पुलिस ने लड़के तलाश में उसके घर में दबिश दी है। पुलिस लड़के के बड़े भाई को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। बड़े भाई ने कहा है कि उसका भाई कोलकाता में है। वहीं, लड़की और उसके परिजनों का कहना है कि लड़का यहीं है और उसे छिपा दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष को आपसी सहमति और पंचायत का सहारा लेकर मामला सुलझाने की सलाह दी है। यहां से भी विवाद बना रहता है तो पुलिसिया कार्रवाई शुरू की जायेगी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - girlfriendboyfriendgiridihmarried